Uncategorized

गौरव अग्रवाल पुनः बने आई0वी0एफ0 के प्रदेश उपाध्यक्ष

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


नजीबाबाद। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉक्टर नीरज बोरा जी व प्रदेश प्रभारी कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री – स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार) ने स्थानीय चौक बाजार निवासी वरिष्ठ समाजसेवी गौरव अग्रवाल एडवोकेट को पूर्व में किए गए अनेकों कार्य को देखते हुए उन्हें पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। गौरव अग्रवाल एडवोकेट ने राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी ने जो मुझ पर भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा। पूरी निष्ठा व लगन के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा। गौरव अग्रवाल एडवोकेट के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भारी संख्या मे वैश्य समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, महिला जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल, महिला जिला संयोजक तनु गोयल, आदित्य अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, रजत अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, हिमांशु तायल, वैभव अग्रवाल, चित्रांश अग्रवाल, आयुष बंसल, अनमोल गुप्ता, धीरज अग्रवाल, सजल अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, अक्षत रस्तोगी, अर्पित अग्रवाल एडवोकेट, विकास अग्रवाल, शुभम अग्रवाल आदि रहे।

बिजनौर नजीबाबाद
आईरा न्यूज़ नेटवर्क विवेक अग्रवाल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button