Uncategorized

माननीय नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर एक प्रदर्शनी कान्हा होटल में लगाई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद । भारतीय जनता पार्टी नजीबाबाद की ओर से माननीय नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर एक प्रदर्शनी कान्हा होटल में लगाई गई जिसमें उनके जीवन काल से अब तक सारी उपलब्धि दर्शाई गई हैं इस अवसर पर पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह ने कहा कि हमारा देश नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में नई बुलंदियों को छू रहा है चाहे वह विदेश में बढ़ती साख हो सेना के लिए सुविधाएं हो गरीबों के लिए मकान शौचालय सड़कें सभी का एक जाल बिछ रहा है आज नरेंद्र मोदी ही नहीं भाजपा का दुनिया में परचम लहरा रहा है हर व्यक्ति आज भाजपा की ओर देख रहा है हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी लोग भाजपा को तहे दिल से प्यार कर रहे हैं और माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है इसकी सभी लोग सराहना कर रहे हैं। सबका साथ सबका विकास इस कार्यक्रम में राजा भारतेंदु सिंह, राजीव अग्रवाल, जिला मंत्री राजन टंडन गोल्डी, विधानसभा प्रभारी संदीप तायल, जिला प्रमुख भाजपा सोशल मीडिया पिछड़ा मोर्चा रितेश सैन, पिछडा मोर्चा से जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक कर्णवाल, पिछडा मोर्चा मीडिया प्रभारी अरविंद विश्वकर्मा, अतुल रूहेला, देवेंद्र चौधरी, नीरज कुमार पाल, हार्दिक अग्रवाल, हिमांशु तायल प्रफुल्ल वशिष्ठ संजय सैनी आदि काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


जनपद बिजनौर नज़ीबाबाद आईरा न्यूज़ नेटवर्क से
विवेक अग्रवाल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button