Uncategorized

डीएम बिजनौर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया निर्देश शिकायतों का हो तुरंत निस्तारण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद । डवाकरा हॉल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ समयावधि में करना सुनिश्चित करें तथा इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि आगामी तहसील दिवस से पूर्व सभी शिकायतों का निस्तारण पूर्व मानक के अनुसार कर लिया जाए और कोई भी शिकायत लंबित न रहने पाए। इस अवसर पर 44 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि शिकायतों का समयबद्वता एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करना शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में शामिल है, अतः कोई भी अधिकारी उपलब्ध शिकायतों के निस्तारण करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही न बरतें तथा स्वंय सत्यापन करें। उन्होने कहा कि शिकायतकर्ता को संतुष्ट किये बिना शिकायत का निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि यदि किसी शिकायत का निस्तारण किया जाना सम्भव नहीं है तो उसका स्पष्ट कारण लिखते हुए शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए ताकि वे अपनी शिकायत को पुनः प्रेषित न कर सके। उन्होने निर्देश दिये कि वर्तमान और लम्बित शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी आख्या के साथ संलग्न करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्याें का लाभ पूर्ण गुणवत्ता के साथ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 44 शिकायतें प्राप्त हुये जिसमें से राजस्व विभाग की 11, पुलिस विभाग की 15, विकास विभाग की 6 तथा अन्य विभाग की 12 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक ढंग से समयसीमा के अन्तर्गत निस्तारण करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, एसडीएम नजीबाबाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विजय कुमार गोयाल, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

बिजनौर नजीबाबाद आईरा न्यूज़ नेटवर्क
विवेक अग्रवाल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button