संयुक्त रुप से डीएम एसएसपी द्वारा किया गया लोहड़ी व मकर संक्रान्ति स्नान मेला पर्व में नियुक्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ

उत्तराखंड हरिद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
हरिद्वार पुलिस की क्षेत्र पर बनी रहेगी पैनी नजर हर स्थिति से निपटने को तैयार हरिद्वार पुलिस
एसपी सिटी को दी गई स्नान मेले की कमान, बनाए गए नोडल ऑफिसर
मेला क्षेत्र को 07 जोन एंव 17 सेक्टर में किया गया विभाजित
बम डिस्पोजल दस्ता एवं डॉग स्क्वॉड निरंतर मेला क्षेत्र में सक्रिय रहकर करेंगे मेला क्षेत्र की निगरानी
कंट्रोल रूम से 𝐶.𝐶.𝑇.𝑉.के जरिए मेला क्षेत्र की हर संदिग्ध गतिविधी पर रखी जाएगी नजर
जिलाधिकारी विनयशंकर पाण्डे तथा एसएसपी अजय सिंह द्वारा लोहड़ी मंकर संक्रान्ति पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मेले में तेनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान सम्बन्धित थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में गहनता से भ्रमण कर साम्प्रदायिक सौहार्द, कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, वाहनो की पार्किंग व्यवस्था एवं डायवर्जन आदि की व्यवस्थाओं का आंकलन निरीक्षण करने के साथ-साथ सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।






