उत्तराखंडखबरों की खबर

कैबिनेट बैठक में जोशीमठ आपदा को लेकर लिये गये कई फैसले

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है जिसे लेकर मुख्यसचिव ने ब्रीफिंग करी कैबिनेट में लिए गए फ़ैसलों के अनुसार

पेपरलीक मामले में सख्त कानून लाएगी सरकार, आज हुई चर्चा नकल कराने वालों पर उम्रकैद तक की सजा और सारी संपत्ति जप्त की जाएगी देश का सबसे सख्त कानून बनाया जाएगा

रद्द की गई पटवारी परीक्षा में पुराना एडमिट कार्ड होगा मान्य

रोडवेज की बस में परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए मिलेगी मुफ्त सुविधा।

राहत शिविरों को लेकर मानक तय

वास्तविक रेंट या 950 रुपए प्रतिदिन अधिकतम तय और खाने के लिए प्रति व्यक्ति प्रति दिन450 रुपये तय

भारत सरकार से एक सप्ताह के भीतर संभावित मांग भेजी जाएगी

विस्थापित परिवारों को जिंदगी बसर के लिए एसडीआरएफ की गाइडलाइन के अनुसार परिवार के दो व्यक्ति को मनरेगा के नियमानुसार दी जाएगी मजदूरी

पशुओं के लिए 15000 रुपये विस्थापन और 80 रुपए प्रतिदिन चार चारे के लिए तय

बिजली पानी के बिल नवंबर माह से अगले 6 माह के लिए माफ़

बैंक लोन को लेकर भी सरकार करेगी जांच, सहकारी बैंक से अगर पैसा लोन पर लिया है तो 1 साल तक किस्त नहीं देनी होगी बाकी बैंकों को लेकर केंद्र से मांग की जाएगी

आपदा प्रबंधन विभाग पहाड़ी शहरों की केयरिंग कैपेसिटी की करेगी जांच।

जोशीमठ आपदा को लेकर सचिव आपदा रंजित सिन्हा ने दी जानकारी

पुनर्वास को लेकर कोटि फार्म, पीपलकोटी, गौचर, ढाक और एक अन्य स्थान चिन्हित

किराया राशि को 4000 से बढ़ाकर 5000 किया गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button