वाराणसी/उत्तरप्रदेश
संघधित परिस्थितियों मे युवक की गंगा नदी में डूबने की चर्चा

आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रहलाद घाट इलाके में एक अज्ञात युवक की कूदने की चर्चा रही बताया जाता शुक्रवार प्रातः तीन बजे आदमपुर थाना क्षेत्र प्रहलाद घाट इलाके मे एक महिला द्वारा गंगा स्नान के दौरान एक युवक की गंगा नदी मे गिरने की सूचना आदमपुर पुलिस को दी उसका कहना था जब वह स्नान कर रही थी इसी दौरान सीढ़ियों पर एक अज्ञात युवक खड़ा था जो देखते ही गंगा नदी मे जा गिरा इस सूचना पर मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने एन डी आर एफ की मदद से युवक की तलाश गंगा नदी मे करवायी जिसका पता नहीं चला वही इस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया की महिला की सूचना पर गंगा नदी मे गिरे युवक की तलाश करायी गई जिसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया जिसका नाम पता भी अज्ञात है


















