नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

संगठन को मजबूत करने के लिए भाकियू ने चलाया सदस्यता अभियान।

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

संगठन को मजबूत करने के लिए भाकियू ने चलाया सदस्यता अभियान।

नूरपुर।भारतीय किसान यूनियन को मजबूती प्रदान करने के लिए नगर क्षेत्र भाकियू के पदाधिकारीगण ने गाँव गाँव पहुँचकर भारतीय किसान यूनियन संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई।शुक्रवार को भारतीय किसान युनियन नगर के पदाधिकारीगण ने क्षेत्र के ग्राम पोटा, पोटी,गल्राखैङी पहुँच कर भारतीय किसान यूनियन संगठन की सदस्यता ग्रहण कराते हुए संगठन की टोपी पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई।कहा कि भाकियू ने हमेशा ही किसानों के दर्द को अपना दुख समझा है। समय समय पर किसानों की आवाज को बुलंद करने का काम किसी ने अगर किया है तो वह भारतीय किसान यूनियन है। उन्होंने कहा कि आज किसानों का मिलों पर अरबों रुपये शेष है।शीघ्र ही किसानों को मय ब्याज के भुगतान किया जाए अन्यथा, संगठन को मजबूर होकर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।इस अवसर पर भाकियू के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
रिपोटर विकास सिंह

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button