श्री हनुमान जन्मोत्सव की धूम

श्री मारुति मंडल दिसपुर एवं श्री श्री हनुमान मंदिर गणेशगुड़ी के संयुक्त प्रयास से मंदिर प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त र्धमायोजन के अन्तर्गत श्री श्री हनुमान मंदिर गणेशगुड़ी परिसर के गणेश उद्यान में प्रातः 6:00 बजे से बालाजी महाराज के अभिषेक के साथ शुभारंभ कर दिया जाएगा।10:00 बजे पूजा अर्चना कर बाबा की दिव्य ज्योत प्रज्जवलित की जाएगी तत्पश्चात दोपहर 12:05 पर महा आरती की जाएगी और सवमनियों तथा छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा l दोपहर 1:00 से रात्रि 10:00 बजे तक भावपूर्ण भजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कोलकाता से आमंत्रित सुप्रसिद्ध भजन गायक शेखर शर्मा, सोनू सिंह (जूनियर लक्खा सिंह) एवं आकाश पोद्दार सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे।
भक्तों की सुविधार्थ श्री गणेश उद्यान प्रांगण मे भव्य पंडाल निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है और कोलकाता के कारीगरों द्वारा पुष्प श्रृंगार कर भक्तशिरोमणी का मनमोहक दरबार सजाया जायेगा। सभी सदस्य बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं l उल्लेखनीय है की असम के जनप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत विश्व शर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती रिनिकी भूयाँ शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में दोपहर की महा आरती में शामिल होगीं। आयोजन समिति ने सभी समाजबंधूओ से अधिक से अधिक संख्या मे सभी कार्यक्रमों मे उपस्थिति की कामना की है।


















