बैंगलूरु-कर्नाटक

श्रावण मास कब से हो रहा है प्रारंभ, कितने सोमवार रहेंगे इस माह मे

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

श्रावण मास कब से हो रहा है प्रारंभ, कितने सोमवार रहेंगे इस माह मे

अधिकमास होने के कारण इस बार 8 सोमवार है।

PANDIT RAMAKANTH MISHRA

आषाढ़ माह से वर्षा ऋ‍तु प्रारंभ हो जाती है। इसके बाद श्रावण माह आता है जिसमें भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। वैसे तो पूरे माह की व्रत रखते हैं परंतु इस माह में सोमवार के दिन व्रत रखने का खास महत्व होता है। आओ जानते हैं कि श्रावण मास कब से हो रहा है प्रारंभ, कितने सोमवार रहेंगे इस माह में?

श्रावण मास कब से हो रहा है प्रारंभ

आषाढ़ माह के बाद सावन माह प्रारंभ होगा। आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन आषाढ़ माह समाप्त हो जाएगा। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 3 जुलाई को आषाढ़ी पूर्णिमा रहेगी। इसके बाद सावन का महीना प्रारंभ हो जाएगा। यानी 4 जुलाई से सावन मास प्रारंभ होगा। इस बार सावन का माह 4 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 अगस्त तक चलेगा, क्योंकि इस बार अधिकमास के माह में इसमें जुड़ गए हैं।

कितने सोमवार रहेंगे श्रावण माह में

3 जुलाई को आषाड़ी पूर्णिमा के दिन सोमवार रहेगा।

सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को रहेगा।

सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई को रहेगा।

सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई को रहेगा।

सावन का चौथा सोमवार 31 जुलाई को रहेगा।

सावन का पांचवां सोमवार 7 अगस्त को रहेगा।

सावन का छठा सोमवार 14 अगस्त को रहेगा।

सावन का सातवां सोमवार 21 अगस्त को रहेगा।

सावन का आठवां सोमवार 28 अगस्त को रहेगा।

नोट : अधिकमास होने के कारण इस बार 8 सोमवार है।
अन्य किसी जानकारी हेतु सम्पर्क करें
PANDIT RAMAKANTH MISHRA Bengaluru 9845489005,9986655557

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button