खबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

डीजीपी के टेस्ट में पास हुए कोतवाल स्योहारा!

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

डीजीपी के टेस्ट में पास हुए कोतवाल स्योहारा

स्योहारा- अपराध पर अंकुश लगाने और पीड़ितों को तत्काल न्याय दिलाने के लिए सरकार व पुलिस कटिबद्ध है। जिसके लिए पुलिस मुख्यालय से भी थाना स्तर तक पर होने वाली कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है। डीजीपी ऑफिस से वीडिओ कॉल कर थाना स्तर तक के अधिकारियों की धाने पर उपस्थिति व थाने पर आने वाले फरियादियों को मिलने वाले इंसाफ की जानकारी की जा रही है। मंगलवार को लगभग 11 बजे स्योहारा प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी के सीयूजी नंबर पर डीजीपी मुख्यालय से वीडियो कॉल कर थाना प्रभारी से उनकी उपस्थिति के बारे में जानकारी की गई। साथ ही थाने पर आए फरियादियों की सुनवाई के बारे में जानकारी ली। थाना प्रभारी का कहना है की अधिकारियों के निर्देश पर थाने पर आने वाले हर फरियादी की फरियाद को सुन कर समाधान कराया जा रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button