शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा देने वाले शिक्षक सम्मानित

जनपद मैनपुरी रिपोर्ट अमन कुमार
शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा देने वाले शिक्षक सम्मानित
मैनपुरी/ बेवर- शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को अमर शहीद इण्टर कालेज हाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार वर्मा कहा कि अध्यापक एक मूर्तिकार की तरह होता है। वह समाज के विकास और उन्नति के लिए इंसान को शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से गढ़ता है। अमर शहीद इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य शिवराज सिंह बैस ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है और उसके द्वारा शिक्षित व्यक्ति प्रत्येक क्षेत्र में समाज और देश का नेतृत्व करते हैं। शिक्षक को शिक्षा के साथ संस्कार, आचरण, कर्तव्य पालन और सत्य का सबक देना भी आवश्यक है।कार्य क्रम के सयोजक शिवराज सिंह बैस की देख रेख में कार्य क्रम किया गया इस दौरान
मुख्य अतिथि मनोज कुमार वर्मा जिला विद्यालयनिरीक्षकमैनपुरी, सह जिला निरीक्षक मैनपुरी रघुराज पाल, अध्यक्ष श्री कृष्णा नन्द दुवे, श्याम लाल शर्मा, रानी लक्ष्मीबाई कन्या इण्टर कालेज बेवर की प्रधानाचार्य, आदि लोग उपस्थित रहे सम्मानित किये गये शिक्षकों अरुणेश कुमार, यश कुमार, इस्माइल अली, नरेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, विनीत कुमार, विमल कुमार शर्मा, श्याम मोहन मिश्रा, विनय कुमार सिंह, श्रीमती हरीश लता, श्री प्रकाश, हरिशंकर, श्रीमती सुभा सिंह, अनिरुद्ध कुमार, इंद्रेश कुमार, अवधेश कुमार, करण सिंह, सोमेश कुमार, रविकांत, दीपक कुमार जोशी, राम शरन, आदि लोगों को सम्मानित किया गया


















