मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

एलआईसी कर्मचारी व एजेंट एलआईसी से जुड़े सदस्यों ने किया धरना प्रदर्शन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी रिपोर्ट अमन कुमार

एलआईसी कर्मचारी व एजेंट एलआईसी से जुड़े सदस्यों ने किया धरना प्रदर्शन

मैनपुरी /बेवर – थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बेवर एल आई सी लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया( लियाफी ) के आवाहन पर सभी कार्यकर्ताओ सोमवार को विश्राम दिवस मनाकर विरोध प्रदर्शन किया।
कस्बा बेवर स्थित शाखा कार्यालय बेवर में सोमवार को विरोध प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं ने बताया कि निगम से पूर्व में कई मांगे रखी गईं थीं जिनका आज तक कोई निस्तारण नहीं हुआ।मांगो में पॉलिसी धारकों की बोनस में वृध्दि,जीएसटी हटाने की मांग,विलंब शुल्क में कमी करने,अभिकर्ताओं के मेडी क्लेम कैश होने के सम्बंध में तथा ग्रेज्युटी बढ़ाये जाने की मांग की गई थी।इसके साथ ही अभिकर्ताओ को साठ वर्ष होने और पेंशन दिलाये जाने की मांग की गई थी।मांगो को पूरा न होने को लेकर सोमवार को लाइफ़ इंश्योरेंस फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी) के आव्हान पर विरोध प्रदर्शन किया गया।इस मौके पर अभिकर्ता रामपाल सिंह,राममोहन सैनी, शिवकुमार पांडेय,ब्रजेश यादव,शिवकुमार,देव कुमार,सतेंद्र सिंह चौहान,अवधेश सिंह,राजेश चौहान,राजेश दुवे,रामकुमार,अशोक शाक्य,अमित,देवेंद्र,वीरेंद्र,अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।
फ़ोटो परिचय-बेवर स्थित एलआईसी शाखा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते अभिकर्ता

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button