बिजनौर-उत्तरप्रदेश

शिकायत के बाद भी आरोपियों पर पुलिस नही कर रही कार्यवाही

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अमीन अहमद
4 दिन के बाद शिकायत के बाद भी आरोपियों पर पुलिस नही कर रही कार्यवाही
स्योहारा।इसको लचर कानून व्यवस्था कहें या प्रशासन की लापरवाही की पीड़ित न्याय व सुरक्षा के लिए भटकता रहता है और उसको केवल मिलता है आश्वासन व आरोपियों से धमकियां,ऐसा ही एक मामला सामने आया है सहसपुर कस्बे से जहां की निवासी सुषमा पत्नी स्व. प्रीतम सिंह ने बताया कि वो और उसका परिवार बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते है और फिलहाल समय मे अपने घर सहसपुर आयी हुई थी जहां उसकी बेटियां भी आई हुई हैं,सुषमा ने बताया कि गत 6 जुलाई की शाम को उसका पड़ोसी आकाश पुत्र स्व.राम लाल उसके दरवाज़े के सामने नशे में खड़ा होकर उसको गाली दे रहा था जिसका सुषमा ने विरोध किया तो आकाश ने पीड़िता से मारपीट शुरू करदी उसके बाद आकाश ,उसके भाई विक्की,कमल व बहन अंजली आयी और उन्होंने भी पीड़िता व उसकी पुत्रियों से मारपीट शुरू करदी घटना में पीड़िता की गर्भवती पुत्री आँचल को गम्भीर चोट आई हैं घटना की सूचना पीड़िता द्वारा सहसपुर चौकी को दी लेकिन कोई कार्यवाही न होते देख पीड़ित परिवार थाने आया जहां उसकी फरियाद को सुना तो गया लेकिन आरोपियों पर कोई कार्यवाही न कर पुलिस द्वारा पीड़िता को टरका दिया गया,जिसके बाद आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने एक बार फिर पीड़िता पर हमले का प्रयास किया है खोफ के साये में जी रहा परिवार अब न्याय व सुरक्षा के लिए दर दर भटकने को मजबूर हो रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button