शहीद मेला स्मृति मंच पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

शहीद मेला स्मृति मंच पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार
बेवर/मैनपुरी- शहीद मेले में जी एस एम महाविद्यालय ने दीं शानदार प्रस्तुतियां
शहीद मेला स्मृति मंच पर जी एस एम कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शमा बांध दिया।छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों पर काव्य,नाट्य एवं जन जागरूकता
से ओत प्रोत प्रस्तुतियां दीं।सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विपिन कुमार सहायक अभियंता सिंचाई विभाग कुमारी मोनिका अवर अभियंता सिंचाई, मेले के संयोजक राधामोहन दीक्षित, शिवनारायण दीक्षित, गिरीशचंद्र गुप्ता, सहयोजक रमेश गुप्ता एवं मेले के प्रबंधक इं राज त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।छात्र छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
छात्र छात्राओं ने देश भक्ति समेत समाज में फैली कुरीतियों को मिटाए जाने हेतु शानदार नाट्य एवं काव्य प्रतुस्त किए।स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर को देख पांडाल दर्शकों से भरा रहा।


















