अपराध

शराब पी रहे थे बंदा और बंदीजबकि गुजरात में लागू है शराबबंदी..

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अहमदाबाद के साणंद इलाके में बुधवार रात (5 फरवरी 2026) को साणंद-नलसरोवर रोड पर स्थित सफल निर्वाणा ग्रीन्स वीकेंड होम में चल रही एक हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा.।यह पार्टी मुंबई निवासी अमित गोपीलाल पचेरीवाल (49) ने अपने साले आदर्श जगदीश अग्रवाल की 25वीं शादी की सालगिरह (सिल्वर जुबली) मनाने के लिए आयोजित की थी। पार्टी में विदेशी शराब, हुक्का, केक और लग्जरी सेटअप था। इसमें अहमदाबाद के बिल्डर, डॉक्टर, व्यापारी जैसे कई प्रभावशाली लोग शामिल थे।सूचना मिलते ही साणंद पुलिस ने रेड की। मौके से कुल 81 लोग पकड़े गए—43 पुरुष और 38 महिलाएं। जब्त सामान में विदेशी शराब की बोतलें (सील्ड 8, आधी भरी 7, खाली 3), 10 हुक्का, हुक्का फ्लेवर, 74 मोबाइल फोन, 22 लग्जरी कारें (BMW, Audi आदि) शामिल हैं। कुल जब्ती की कीमत लगभग 2.3 से 2.91 करोड़ रुपये बताई गई है।सभी पर गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट की धाराओं (65(A)(A), 66(1)(B), 116(B) आदि) के तहत मामला दर्ज किया गया। महिलाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि पुरुषों का मेडिकल टेस्ट कराया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button