व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा

व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा
अभिनव अग्रवाल की रिपोर्ट
नजीबाबाद। शनिवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप – जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा खाद्य पदार्थों पर पांच पर्सेंट जीएसटी लागू करने के प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। इस टैक्स से सामान्य उपभोक्ता व खुदरा व्यापारियों पर काफी प्रभाव पड़ेगा। व्यापारियों ने खाद्य पदार्थों पर पांच पर्सेंट जीएसटी ना लागू करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री संजीव अग्रवाल, नगर अध्यक्ष कमल बंधु, नगर महामंत्री अनुज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, सिकंदर अहमद, फहीम, वसीम अहमद, हिमांशु तायल, सुनील राजपूत, वसीम आदि व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


















