विश्व जल दिवस पर ‘रन फॉर क्लीन गंगा’ मैराथन,स्वच्छता का संदेश देंगे हजारों धावक

नमो घाट से तुलसीघाट तक दौड़ेगा जनसैलाब,गंगा स्वच्छता के लिए मैराथन 22 मार्च को ||
संकट मोचन फाउंडेशन की पहल ‘रन फॉर क्लीन गंगा 2026’ में उमड़ेगा जनसमर्थन ||
गंगा की निर्मलता के लिए दौड़ेगा वाराणसी,मैराथन में आकर्षक नकद पुरस्कार ||
विश्व जल दिवस पर वाराणसी में स्वच्छ गंगा का संकल्प,दो श्रेणियों में होगी मैराथन ||
गंगा की पुकार ‘रन फॉर क्लीन गंगा 2026’ में दौड़ेगा पूरा वाराणसी ||
नमो घाट से उठेगी स्वच्छता की लहर,हजारों कदम गंगा के नाम ||
विश्व जल दिवस पर वाराणसी देगा संदेश दौड़ो,जोड़ो और गंगा बचाओ ||
गंगा की निर्मलता के लिए जन आंदोलन,मैराथन में उमड़ेगा जनसैलाब ||
हर कदम गंगा के नाम 22 मार्च को स्वच्छता की दौड़ में शामिल होगा शहर ||
नमो घाट से तुलसीघाट तक गूंजेगा संदेश स्वच्छ गंगा,स्वस्थ जीवन ||
गंगा बचाने को बढ़ेंगे कदम,‘रन फॉर क्लीन गंगा’ में दिखेगा जनजोश ||
वाराणसी में स्वच्छता की सबसे बड़ी दौड़,हजारों लोग बनेंगे गंगा के प्रहरी ||
वाराणसी :- संकट मोचन फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व जल दिवस 22 मार्च को पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन 2026 का आयोजन किया गया | गंगा की स्वच्छता के लिए इस बार भी हजारों महिला पुरुष दौड़ में भाग लेकर गंगा की स्वच्छता और निर्मलता का संदेश देंगे | इस आशय की जानकारी शुक्रवार को फाउंडेशन के अध्यक्ष महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र ने तुलसीघाट पर पत्रकार वार्ता में दी उन्होंने बताया कि रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन 2026 इस वर्ष दो स्वरूपों में होगा | पहला रूप में 10.55 किमी तक लोग दौड़ेंगे इसके लिए प्रतिभागी नमो घाट से दौड़ आरम्भ करेंगे | वे विश्वेश्वरगंज,मैदागिन,चौक, गोदौलिया,मदनपुरा शिवाला होते दाहिनी ओर मुड़कर रवीन्द्रपुरी, लंका मालवीय प्रतिमा से पुनः रविदास गेट असि चौराहा होते तुलसीघाट पहुंचेंगे |
दूसरे रूप में प्रतिभागी सात किमी दौड़ेंगे उनकी दौड़ दो मिनट बाद नमोघाट से ही आरम्भ करेंगे वे भी विश्वेश्वरगंज,मैदागिन,चौक, गोदौलिया,मदनपुरा,होते शिवाला से सीधे भदैनी होते तुलसीघाट पहुंचेंगे | 10.55 किमी मैराथन में भाग लेने वाले विजेताओं को स्वर्ण 21,000, द्वितीय रजत 16,000 तृतीय ताम 11,000 का नकद पुरस्कार प्रदान दिया जाएगा वहीं सात किमी मैराथन में स्वर्ण पदक 15,000, रजत 10,000 व ताम 7,000 नकद रुपये का होगा उन्होंने बताया कि मैराथन के प्रायोजक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व स्टाइडर्स फाउंडेशन हैं उन्होंने बताया मैराथन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहा है |
सात किमी मैराथन के लिए 118 रुपये व 10.55 किमी के लिए 295 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है | नमो घाट पर मुख्य अतिथि यूनियन बैंक के प्रबंध निदेशक आशीष पांडेय प्रातःकाल छह बजे करेंगे मैराथन समाप्ति के बाद तुलसीघाट पर पुरस्कार वितरण व सभा होगी ||


















