Uncategorized

विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से आपदा की तैयारियों के सम्बन्ध में किया मॉक ड्रिल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद पुलिस, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसएसबी, आईटीबीपी व विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से आपदा की तैयारियों के सम्बन्ध में किया मॉक ड्रिल।

पिथौरागढ़ । जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान व पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में, इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) के तहत आपदा से निपटने की पूर्व तैयारियों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यक्षमता विकसित किये जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसएसबी, आईटीबीपी व विभिन्न विभागों द्वारा पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में दर्शाया गया कि जनपद पिथौरागढ़ व बागेश्वर की सीमा पर 7.0 रिएक्टर स्केल का भूकम्प आया है। भूकंप आने एवं कुछ बच्चों के राइका गुरना भवन व राइका आठगांव सीलिंग भवनों के मलबे में दबे होने की सूचना मिलते ही सभी अधिकारी जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम पहुंचे।

प्लानिंग सेक्शन द्वारा राहत व बचाव कार्यों को लेकर त्वरित प्लानिंग की गई। लॉजिस्टिक सेक्शन द्वारा संसाधनों की उपलब्धता और आवश्यकता का आकलन कर उन्हें प्राप्त करने की कार्रवाई की गई। पुलिस लाइन में बनाए गए स्टेजिंग एरिया (संसाधन एकत्रीकरण स्थल) से रेस्क्यू टीमों को संसाधनों सहित घटना स्थलों को रवाना किया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर त्वरित गति से राहत और बचाव कार्य को अंजाम देकर राइका गुरना भवन मलबे में दबे 7 बच्चों व एक शिक्षक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद जिला चिकित्सालय भेजा जाना दर्शाया गया। गुरना क्षेत्र में दो पालतू मवेशी भी चोटिल हुए जिन्हें मौके पर उपचार दिया गया । आठगांव सीलिंग राइका भवन के मलबे में भी दबे 31 बच्चों/ शिक्षको को रेस्कयू कर बाहर निकाला गया तथा प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला चिकित्सालय भेजा जाना दर्शाया गया।
त्वरित गति से राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिए जाने के कारण भूकंप में कोई जनहानि नहीं हुई। केवल स्कूल भवनों की ही क्षति हुई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अनुराधा पाल, अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान, पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा, उप जिलाधिकारी सुंदर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नरेन्द्र कुमार आर्या, प्रतिसार निरीक्षक रेडियो प्रदीप कुमार, अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय, आर्मी, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस समेत विभिन्न विभागो के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

पिथौरागढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button