बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

विभागीय अधिकारी कार्यों के सापेक्ष धनराशि व्यय करें,वित्तीय अनिमित्ता संज्ञानित होने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गुलदार प्रभावित गांवों में व्यक्तित्व शौचालय निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत रूप से आच्छादित करना सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

विभागीय अधिकारी कार्यों के सापेक्ष धनराशि व्यय करें, वित्तीय अनिमित्ता संज्ञानित होने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

राज्य सरकार की स्पष्ट मंशा है कि महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हों और स्वावलंबी बनें, लखपति महिला कार्यक्रम को शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण गुणवत्ता के साथ संचालित करते हुए धरातल पर उतारें-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 06 NOVEMBER, 2023

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत जिन ब्लाकों में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण कीे प्रगति कम है, उसे प्राथमिकता के आधार पर कार्य में अपेक्षित तेजी लाते हुए प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गुलदार प्रभावित गांवों में व्यक्तित्व शौचालयों निर्माण कार्य शत प्रतिशत रूप से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आच्छादित करना सुनिश्चित करे। उन्होंने सामुदायिक शौचालय एवं हैंड ओवर की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जहां सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें तत्काल ग्राम पंचायत को हैण्डओवर करना सुनिश्चित करें ताकि ग्रामवासी उनका सदुपयोग कर सकें।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल विकास भवन के सभागार में आयोजित सीएम डैशबोर्ड, पंचायती राज विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जो ग्राम शौचालयों से संतृप्त हो चुके हैं, उनकी जिओ टेगिंग सुनिश्चित कराते हुए उक्त आश्य का प्रमाण एडीओ से प्राप्त करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी कार्यों के सापेक्ष धनराशि व्यय करें, वित्तीय अनिमित्ता संज्ञानित होने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ओडीएफ प्लस कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाते हुए कार्याें को पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप पूरा कराएं। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तरीय कार्यों की जिम्मेदारी उनकी होगी और उनको ही जवाबदेह माना जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आगामी बैठक में विभागीय अधिकारी समीक्षा से संबंधित सूचनाओं की पीपीटी ज्यादा लम्बी न बनाएं और केवल उन्हीं बिंदुओं को शामिल करें जो महत्वपूर्ण और विचारणीय हों।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कन्या सुगमलता योजना, निराश्रित महिला विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआरएलएम योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड बनाने की समीक्षा करते हुए सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त कार्य का 30 नवम्बर तक पंचायतों से सत्यापन कराना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में जिला स्तरीय कन्वर्जेस/कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने लखपति महिला कार्यक्रम के अंतर्गत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त कार्यक्रम को पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ संचालित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की स्पष्ट मंशा है कि महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हों और स्वावलंबी बनें। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाए और जो समूह गठित हैं, उन्हें ऋण उपलब्ध कराते हुए उनका उचित मार्गदर्शन भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि लखपति महिला कार्यक्रम को शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण गुणवत्ता के साथ संचालित करते हुए धरातल पर उतारें और उक्त योजना को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button