वाराणसी/उत्तरप्रदेश

विद्युत संबंधी विभिन्न विषयों को लेकर एसडीओ ने उपकेंद्र कार्मिकों के साथ की बैठक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ऋचा मधुकर की खास खबर

राजातालाब।आराजी लाइन विद्युत वितरण उपखंड के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपकेंद्र बरकी ,दिनदासपुर ,लालपुर ,ठठरा पर कार्यरत सभी कार्मिकों की उच्चाधिकारीयो के आदेश निर्देश अनुपालन में वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के दृष्टिगत निर्बाध्य विद्युत आपूर्ति हेतु ,सुरक्षा नियमों के अनुपालन व 1912 पोर्टल पर प्राप्त हो रहे शिकायतों के त्वरित निदान निस्तारण व अनबैलेंस ट्रांसफार्मरों को बैलेंस करने हेतु तथा स्मार्ट मीटर के निगेटिव बैलेंस को लेकर बैठक आहूत की गयी। जिसमे उपखण्ड अधिकारी द्वारा सम्मानित उपभोक्ताओं जिनका बकाया अभी शेष है उनसे जमा कराने के लिए सभी कार्मिकों को उपभोक्ताओं से पुनः से सम्पर्क करने तथा डोर टू डोर उनके घर पर जाकर अवगत कराने व स्मार्ट मीटर संबंधित सम्मानित उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप के बारे में जानकारी देने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निदान के लिए प्रेरित किया तथा सभी कार्मिकों को सेफ्टी उपकरण और शट्डॉउन लेकर सुरक्षित कार्य करने सम्बंधित जानकारी सभी लाइनमैन व स्टाफ को सेमिनार के माध्यम से जानकारी दिया गया तथा सुरक्षा सम्बंधित मानकों का पालन करने हेतु प्रशीक्षण दिया गया
तथा शपथ दिलाया गया। बैठक में उपखंड अधिकारी आराजी लाइन राजेश कुमार ,अवर अभियंता लालपुर अखिलेश यादव, अवर अभियंता ठठरा सुबोध कुमार सिंह, अवर अभियंता बरकी व दीदासपुर विनम्र पटेल और उपखण्डीय लिपिक तेजप्रकाश व समस्त कार्मिक उपस्थित थे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button