चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कर करोड़ों की टैक्स चोरी करने वाला अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ऋचा मधुकर की खास रिपोर्ट
पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काशी जोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना चेतगंज की पुलिस टीम ने फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन के जरिए करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज कुमार पुत्र राजेश कुमार, निवासी गुरुतेघबहादुर नगर, गली नं 2/9, थाना सिटी 02, बरनाला, पंजाब, उम्र लगभग 28 वर्ष के रूप में हुई है।
घटना का विवरण
दिनांक 08/04/2026 को जीएसटी अधिकारी, वाराणसी द्वारा तहरीर दी गई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर करोड़ों के बिल पास कर जीएसटी टैक्स की चोरी की जा रही है। इस संबंध में थाना चेतगंज में मु0अ0सं 093/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण
विवेचना के दौरान 24.04.2026 को थाना चेतगंज पुलिस टीम ने आरोपी पंकज कुमार को पंजाब राज्य से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस
विजय कुमार शुक्ला, थाना चेतगंज, कमिश्नरेट वाराणसी
उ0नि0 श्री सतेंद्र कुमार यादव


















