उत्तरप्रदेशनगीना-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

विद्यार्थियों ने नगीना वुडक्राफ्ट सिटी का किया भ्रमण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क से विकास अग्रवाल की रिपोर्ट
नगीना। दिव्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी देहरादून के विद्यार्थियों ने नगीना हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इरशाद मुल्तानी के कारखाने में बने उत्पादों के बारे में जाना।
रविवार को पैट्रोलियम यूनिवर्सिटी देहरादून के छात्र संस्थान के प्रबंधक संजय शर्मा के नेतृत्व में अकबराबाद रोड रेलवे फाटक के समीप स्थित इरशाद मुल्तानी के कारखाने में पहुंचे। जहां पर नगीना हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इरशाद मुल्तानी ने उन्हें नगीना में बन रहे लकड़ी के उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया एवं उन्हें उत्पादन से लेकर पैकिंग तक की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया तथा हैंडीक्राफ्ट कारखाने का भ्रमण कराया। इरशाद मुल्तानी ने छात्रों को बताया कि नगीना लकड़ी के बने उत्पादों का निर्यात करता है। जिसके कारण उसकी एक विशेष पहचान है। नगीना का हैंडीक्राफ्ट उद्योग बहुत प्राचीन है एवं समय-समय पर नगीना के हैंडीक्राफ्ट उद्यमियों को पुरस्कार भी मिलते रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा नगीना को जी आई का टैग भी दिया गया है जो नगीना वासियों के लिए बहुत ही गर्व की बात है। छात्रों ने हैंडीक्राफ्ट के उत्पादों के बारे में जाना और उन्हें बहुत सराहा। पैट्रोलियम यूनिवर्सिटी के छात्रों में ग्रुप लीडर समीर, रितिक चौहान, समर्थ अग्रवाल, देवांश, सेमुल जैन के साथ दिव्य सेवा संस्थान के प्रबंधक संजय शर्मा आदि रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button