वाहन दुर्घटना में दो बन रेंजरों सहित 4 लोगो की दर्दनाक मौत

ऋषिकेश / उत्तराखंड (न्यूज ब्यूरो),,,एक गाड़ी का ट्रायल करते समय ऋषिकेश चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत 4 की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वन महकमे में शोक की लहर छाई हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी अचानक यह हादसा हो घटित गया। इस दर्दनाक हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई। वन्यजीव प्रतिपालक आलोक की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है।
इस हादसे में वन क्षेत्र अधिकारी चीला शैलेश घिल्डियाल व वन क्षेत्राधिकार प्रमोद ध्यानी का हादसे में निधन होने की पुष्टि हुई है। एक अन्य वनकर्मी की भी मौत हुई है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई। वार्डन आलोक अभी लापता है, संभवतया वह चीला नहर में गिर गए है जबकि पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नौटियाल घायल है। मृतक रेंजर शैलेश घिल्डियाल पीएमओ ऑफिस में सचिव पूर्व जिलाधिकारी मंगलेश घिल्डियाल के भाई हैं। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक गाड़ी का ट्रायल हुआ। जिसके बाद सभी लोग गौहरी रेंज जा रहे थे। वहां का टायर फटने से हादसा हो गया।


















