अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी जीआरपी की बड़ी कार्रवाई वारंटी विष्णु श्रीवास्तव गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे अभियान में वांछित आरोपी धराया ||

चोरी के मामले में फरार चल रहा वारंटी चार साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ||

जीआरपी कैण्ट की सक्रियता प्लेटफॉर्म से अपराधी की गिरफ्तारी ||

अभियान के तहत जीआरपी ने वारंटी को दबोचा,न्यायालय भेजा गया ||

वाराणसी :- पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी0 पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एन.कोलान्ची,पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा,पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात के आदेशानुसार रेलवे स्टेशन,प्लेटफार्मों व सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उप निरीक्षक अशोक कुमार ओझा मय हमराह हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र चौबे के साथ रवाना शुदा रपता रपट रो0आम तारीखी इमरोजा से थाना हाजा से प्रस्थान कर थाना स्थानीय से प्राप्त न्यायालय एसीजेएम एनआर वाराणसी द्वारा जारी गिरफ्तारी मु0अ0सं0-310/22 धारा- 380,411भादवि थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी वारण्टी विष्णु श्रीवास्तव पुत्र किशन प्रसाद श्रीवास्तव निवासी 38/155 बी तुलसीपुर महमुरगंज थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उम्र 35 वर्ष को कारण गिरफ्तारी बताकर 16 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया |

गिरफ्तारी प्रपत्र मौके पर तैयार कर सर्व सम्बन्धित के हस्ताक्षर बनवाये गये गिरफ्तारी की सूचना मौके पर वारण्टी के माता को दी गयी है तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए सम्बंधित न्यायालय मे भेजा गया |

सराहनीय कार्य करने वाली टीम मे रजोल नाग प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,उप निरीक्षक अशोक कुमार ओझा (चौकी प्रभारी बनारस) थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र चौबे थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी की पुलिस टीम शामिल रही ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button