वाराणसी कैंट स्टेशन पर जीआरपी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

प्लेटफार्म नंबर नौ पर संदिग्ध युवक दबोचा,चोरी का मोबाइल बरामद ||
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान तेज, जीआरपी के हत्थे चढ़ा शातिर चोर ||
भागने की कोशिश कर रहा युवक पुलिस ने पकड़ा,चोरी का मोबाइल मिला ||
जीआरपी वाराणसी की सतर्कता से चोरी का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार ||
वाराणसी :- पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी पुलिस महानिरीक्षक श्री एन.कोलान्ची,पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा,पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन,प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उप निरीक्षक अशोक कुमार ओझा चौकी जीआरपी बनारस,हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र चौबे,हेड कांस्टेबल पवन कुमार थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी व स0उ0नि0 राकेश कुमार सिंह सीआइबी बीएसबी,कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार आरपीएफ बीएसबी,सभी लोग आपस मे ट्रेनो,प्लेटफार्म,यात्री हाल,टिकट घर, सर्कुलेटिंग एरिया व स्टेशनो पर चोरी के अनावरण के सम्बंध मे बातचीत भ्रमण करते हुए वाराणसी कैंट जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर नौ पर गस्त करते हुए प्लेटफार्म के अंतिम छोर (काशी साईड) की तरफ जा रहे थे कि रोलिंग हट के पीछे बने लोहे की बेंच पर बैठा एक व्यक्ति हम पुलिस वालो को अपनी तरफ आता देखकर सकपकाकर काशी की तरफ भागने की कोशिश किया कि शक संदिग्ध होने पर हम पुलिस वालो द्वारा एक बारगी दबिस देकर हिकमत अमली से बेंच के पास ही पकड़ लिया गया | पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो उसने अपना नाम मंजीत कुमार पुत्र विद्यानंद सिंह निवासी तेनुआ थाना गोड़ारी जिला रोहतास बिहार उम्र करीब 22 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त मंजीत कुमार उपरोक्त के पास से चोरी का एक अदद मोबाइल मोटोरोला कम्पनी सिल्वर कलर टच स्क्रीन बिना सिम कार्ड जिसका आइएमइआइ नम्बर
(1) 356675234126992 (2) 356675234127008 जो मु0अ0सं0 117/25 धारा-305 (सी) बीएनएस से सम्बंधित है जिसका कुल कीमत 25000 रुपये है |
| अभियोग उपरोक्त में बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी जिसे गिरफ्तार करने वाली टीम के द्वारा थाना हाजा पर लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया |
गिरफ्तार करने वाली टीम मे रजोल नागर प्रभारी निरीक्षक कैण्ट वाराणसी,उप निरीक्षक अशोक कुमार ओझा चौकी बनारस थाना जीआरपी कैण्ट,हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र चौबे थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,हेड कांस्टेबल पवन कुमार थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,स0उ0नि0 राकेश कुमार सिंह सीआइबी बीएसबी, कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार आरपीएफ बीएसबी की पुलिस टीम शामिल रहीं ||




























