वाराणसी/उत्तरप्रदेश

बनारस स्टेशन पर नई दिल्ली- बनारस सुपरफास्ट के यात्री का छुटा बैग रेल कमर्चारी ने लौटाया

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल भारतीय रेल के साथ-साथ मंडल में अपने सम्मानित उपभोक्ताओं को दिन प्रतिदिन बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है और स्टेशनों अथवा ट्रेनों में यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो,इसका पूरा ध्यान रखा जाता है | स्टेशन अथवा यात्रा के दौरान रेल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े,इसके लिये वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान के नेतृत्व में कर्मयोगी रेल कर्मचारी भी 24 घंटे सहायता के लिये मुस्तैद रहते है | इसी क्रम में 16 अप्रैल 2026 को एक यात्री मंजीत सिंह निवासी अस्सी वाराणसी द्वारा रेलवे हेल्पलाइन नम्बर के माध्यम से वाणिज्य निरीक्षक बनारस विनय यादव को सूचित किया गया की नई -दिल्ली से बनारस की रेल यात्रा पूरी करने के पश्चात यात्री का एक बैग बनारस स्टेशन पर खड़ी गाड़ी संख्या 12582 नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के बी – सिक्स कोच की सीट संख्या 72 पर छूट गया है |

वाणिज्य निरीक्षक बनारस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्टेशन पर उपलब्ध मुख्य टिकट निरीक्षक श्री आर आर पाठक को इसकी सूचना दी गई | श्री पाठक ने तत्परता दिखाते कोच में तलाशी ली और उक्त बैग बरामद कर लिया | तदुपरांत वाणिज्य निरीक्षक बनारस विनय यादव ने यात्री मंजीत सिंह को सुचना दी की वे स्टेशन आकर अपना बैग ले जाएँ | स्टेशन आने पर यात्री मंजीत सिंह को उनका बैग मुख्य टिकट निरीक्षक आर आर पाठक द्वारा सही-सलामत सुपूर्द किया गया | उक्त रेल यात्री द्वारा रेल कर्मचारियों के तत्परता और ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button