उत्तराखंड

वक़्फ़ सम्पतियों के रजिस्ट्रेशन के लिए समय सीमा बढ़ी, उम्मीद पोर्टल पर अंतिम तिथि 6 फरवरी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,, उत्तराखद मे वक़्फ़ संपत्तियों को वेब पोर्टल “उम्मीद” पर पंजीकृत कराने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। वक़्फ़ बोर्ड द्वारा सर्वोच्च न्यायालय से अतिरिक्त समय की मांग के बाद अब यह प्रक्रिया 6 फरवरी तक जारी रहेगी।
बताया गया है कि विभिन्न कारणों के चलते अब तक केवल लगभग 20 प्रतिशत वक़्फ़ संपत्तियों का ही पंजीकरण हो सका था। इसी को देखते हुए वक़्फ़ बोर्ड ने पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया।
उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि तिथि बढ़ने के बाद “उम्मीद” पोर्टल पर पंजीकरण की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे शेष वक़्फ़ संपत्तियों को भी रिकॉर्ड में लाने में मदद मिलेगी। शादाब शम्स ने स्पष्ट किया कि समय-सीमा समाप्त होने के बाद आगे की प्रक्रिया सरकार द्वारा तय की जाएगी। जिन संपत्तियों का पंजीकरण नहीं कराया गया, उनके संबंध में प्रशासन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक जिन लोगों द्वारा गरीबों के हक से जुड़ी वक़्फ़ संपत्तियों पर अवैध कब्ज़ा किया गया है, उन सभी मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।ल
वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं अवैध कब्ज़ाधारियों के मामलों का संज्ञान ले रहे हैं और जल्द ही ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी। शादाब शम्स ने वक़्फ़ प्रबंधन से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे तय समय-सीमा के भीतर “उम्मीद” पोर्टल पर अपनी संपत्तियों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button