उत्तरप्रदेश

लोक अदालत को लेकर आज़मगढ़ में ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान तेज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आजमगढ़। जनपद में आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत को सफल बनाने के लिए यातायात पुलिस ने जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा बैनर, पम्पलेट और ऑडियो प्रसारण के माध्यम से लोगों को लोक अदालत के बारे में जागरूक किया गया।

यातायात पुलिसकर्मियों ने लोगों को बताया कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का त्वरित, सरल और सुलभ निस्तारण कराया जा सकता है। इसके लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर बैनर लगाकर और पम्पलेट बांटकर आमजन को जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें।

इस दौरान यातायात पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की कि जिनके भी चालान या अन्य प्रकरण लंबित हैं, वे 14 मार्च को आयोजित लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का निस्तारण कराएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोक अदालत के जरिए न सिर्फ लोगों को राहत मिलती है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया भी तेजी से पूरी होती है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button