खबरों की खबरन्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

रोडवेज बस में खड़खड़ाने की आवाज से परेशान अधिवक्ता ने उपभोक्ता आयोग में किया केस

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बेवर डिपो की रोडवेज बस में खड़खड़ाने की आवाज से परेशानी होने पर एक अधिवक्ता ने उपभोक्ता आयोग में किया केस

संवादाता – सुबोध कुमार
जनपद मैनपुरी

उत्तर प्रदेश रोडवेज परिवहन निगम की बसों की खस्ता हालत पर सफर कर रहे अधिवक्ता ने बस में हो रही खड़गड़ाहट से परेशान होने के कारण जिला उपभोक्ता आयोग में केस दर्ज किया है, जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया जो दिनांक 25 मार्च 2023 को आवश्यक कार्य हेतु आगरा गए हुए थे, वापसी में शाम को 4 बजे भगवान टॉकीज के पास से बेवर डिपो की बस संख्या यूपी 15 AT 8539 में बैठे, बस में बैठने के बाद उन्होंने ₹186 का टिकट लिया टिकट लेने के बाद बस में बैठे तो देखा कि बस की खिड़कियों के कांच की तेज आवाज आ रही थी, जिससे पास में बैठी सवारी उसकी आवाज भी सुनाई नहीं दे रही थी, बस में सीट के ऊपर सामान रखने के स्टैंड भी काफी खड़ खड़ा रहा था, इतनी तेज आवाज हो रही थी कि सिर में दर्द होने लगा, बस में बैठी सवारियां भी बस के ड्राइवर द्वारा धीमी गति से चलाए जाने के कारण काफी परेशान थीं,

चेकिंग दल के सदस्यों के अधिकारियों द्वारा मौके पर मिलने पर बस के खराब होने के बारे में बताएं तो ड्राइवर ने कहा कि बस की सापट खराब है, बस में हेल्पलाइन नंबर और अधिकारी का नंबर नहीं लिखा था, आग बुझाने वा मेडिकल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी,इसकी शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक को 26 मार्च 2023 को आई जीआरएस पर की है,

जनता की मूलभूत सुविधा को ध्यान में रखने के कारण जानबूझकर गलत बसों का संचालन उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है, जिसमें किराया बढ़ोतरी के बाद भी सही बसों का संचालन ना होने पर फोरम में अपनी शारीरिक मानसिक एवं वाद व्यय के लिए अधिवक्ता आकांक्षा दुबे ने पेश किया।, रीजनल मैनेजर इटावा, ए आर एम बेबर , डीपो मैनेजर बेबर को प्रतिवादी बनाते हुए जिला उपभोक्ता विवाद आयोग में केस दर्ज कराया है, जिस पर अध्यक्ष शशि भूषण पांडे, निकिता दास व नन्द कुमार ने अधिवक्ता की शिकायत दर्ज करते हुऐ, सभी विपक्षी को नोटिस जारी करते हुए 04 मई तारीख नियत की गई है।

वाइट- देवेंद्र कटारिया अधिवक्ता

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button