रेवेन्यू स्टाफ के सींचपाल एवं सींच पर्यवेक्षक को जल उपभोक्ता समिति का गठन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम

स्योहारा । सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ.प्र. के अन्तर्गत सिंचाई खण्ड मुरादाबाद, अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर एवं डब्लू डब्लू एफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में रेवेन्यू स्टाफ के सींचपाल एवं सींच पर्यवेक्षक को जल उपभोक्ता समिति का गठन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम एक वैंकट हाल स्योहारा में आयोजित किया गया। डब्लू डब्लू एफ इंडिया के विशेषज्ञ इंजी.पीके सिन्हा एवं इंजी. रमाकांत आर्या ने प्रशिक्षण में बताया कि किस तरह फील्ड में जा कर समितियों का गठन किया जा सकेगा। डब्लू डब्लू एफ इंडिया से राजेश बाजपेई ने नदियों के लिए जीवन, जीवन से नदियां कार्यक्रम के उद्देश्य और नहरों के अंतिम छोर को नदियों से जोड़ने के विषय में जानकारी देते हुए बताया की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहली सिंचाई खण्ड मुरादाबाद के अन्तर्गत खानपुर जल उपभोक्ता समिति का गठन वर्ष २०२१ में किया जा चुका है। उप राजस्व अधिकारी योगेन्द्र कुमार एवं सादिक सिद्दकी ने वर्तमान परिदृश्य में जल उपभोक्ता समितियों की उपयोगिता के विषय में जानकारी दी । विशेषज्ञ रमाकांत आर्या ने जल उपभोक्ता समिति की चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत कराया कि किस प्रकार सिंचाई में कम पानी का उपभोग करते हुए पानी को बचाया जा सकता है । क्षेत्र की स्थानीय नदियों करूला और गांगन को संरक्षित किया जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 35 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलेदार देवदत्त शर्मा, कुँवरसैन, विनोद सुन्दरियाल, बंटी कुमार, ओमप्रकाश,रामचन्द्र यादव,अनार सिंह,पंकज भारद्वाज, नेम सिंह, अभयवीर, धर्मवीर सिंह, केशव ममगाई, सोनू सिंह, विष्णु शर्मा,धीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।


















