खबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेशस्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

ड्रोन कैमरों से होगी होली के जुलूस की निगेहबानी : राजीव

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ड्रोन कैमरों से होगी होली के जुलूस की निगेहबानी : राजीव

स्योहारा। आगामी त्योहार होली के जुलूस को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में फ्लेग मार्च कर कानून का पाठ पढ़ाते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने की आमजन से अपील की। नगर भर में पैदल गस्त के दौरान ड्रोन कैमरों से मकानों की छतों को देखा गया। मकान स्वामियों को चेताया गया कि छतों खाली कर दें। नगर के गणमान्य लोगों के साथ-साथ होली के जुलूस के मार्ग पर पढ़ने वाली मस्जिदों के इमामो व धर्म गुरुओं से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। मंगलवार की शाम थाना प्रभारी निरीक्षक सहित भारी पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च कर शहर के गणमान्य लोगों और धर्म गुरुओं से आहवान करते हुए कहा कि किसी भी भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें साथ ही सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक भड़काऊ पोस्ट करने से बचे। इस दौरान उन्होंने ज्वेलर्स दुकान स्वामियों से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। नगर की प्रमुख मस्जिदों के आसपास ड्रोन कैमरों से धार्मिक स्थलों व मकानों की छतों को भी देखा गया। होली के जुलूस के दौरान नगर भर में ड्रोन कैमरों से नगर की निगहबानी की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि आल्हा अधिकारियों के निर्देश पर होली के रंग की गाड़ियां जिन मार्गो से गुजरेगी उन सभी मार्गों का ड्रोन कैमरे से निगरानी करते हुए निरीक्षण किया जा रहा है ताकि नगर में शांतिपूर्वक होली का त्यौहार मनाया जा सके और किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो। उन्होंने शख्स लेजर में कहा शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जायेगा। किसी भी धर्म के प्रति सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह फ़ैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मान चन्द, उपनिरीक्षक रोबिन सिंह, उपनिरीक्षक नायाब खांन, उपनिरीक्षक गंगाराम गंगवार, उपनिरीक्षक प्रशान्त सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र नागर, हैड कां. उमेश यादव, हैड कां अंशुल अहलावत, हैड कां राहुल कुमार, कां अजय कुमार फौजी, कां अभिषेक तिवारी आदि भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button