रा. निर्माण सक्रिय आंदोलनकारियों का चिन्हिकरण खटीमा की तर्ज पर करने की उठी मांग

काशीपुर /उत्तराखंड,,,,,, बुधवार को राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति की एक आवश्यक बैठक राज्य आन्दोलनकारी स्वर्गीय पंडित बाबू राम शर्मा जी की स्मृति में निर्मित श्री राधा बल्लभ मन्दिर पक्का कोट में सम्पन्न हुई ।
जिसका संचालन श्री वीरेन्द्र सिंह चौहान एडवोकेट व अध्यक्षता श्री वेद प्रकाश विधार्थी भैया ने की!
बैठक में उपस्थित सभी आन्दोलनका रियों ने एक जिला एक मानक के आधार पर तहसील काशीपुर के राज्य निर्माण में सक्रिय आन्दोलनकारियों का चिन्हिकरण खटीमा की तर्ज (पूछताछ के आधार पर) चिन्हीकरण कर परिचय पत्र /सम्मान पत्र जारी करने की शासन प्रशासन से मांग की ।
राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति के नगर महामंत्री अनुराग सारस्वत ने सम्बोधित करते हुये कहा कि खटीमा 634 राज्य निर्माण आंदोलकारियों का चिन्हिकरण पूछताछ के आधार पर किया जा चुका हैं, लेकिन काशीपुर तहसील के राज्य निर्माण आंदोलकारियों की शासन प्रशासन ने बहुत बार जांच करायी अपने स्तर से सभी की जांच रिपोर्ट शासन प्रशासन पर उपलब्ध है उसके बाद भी शासन प्रशासन ने अभी तक काशीपुर तहसील के राज्य निर्माण आंदोलकारियों को सम्मान पत्र जारी नहीं किया और एक जिले में दो तरह के मानक लागू कर काशीपुर के राज्य निर्माण आंदोलकारियों सम्मान पत्र से वांछित किया जा रहा है ।
राज्य निर्माण आंदोलकारियों ने शासन प्रशासन से मांग की खटीमा के पूर्व मे चिन्हित राज्य आन्दोलकारियों की जांच निरस्त कर वसूली की जाये अन्यथा समानता के अधिकार के नियमानुसार काशीपुर तहसील के राज्य निर्माण आंदोलकारियों को भी शीघ्र परिचय पत्र जारी करने की कार्यवाही करें ।
बैठक के दौरान एडवोकेट श्री नीरज चौहान की भाभी पत्नी श्री सुनील चौहान जी की आकस्मिक निधन की सूचना प्राप्त दिवांगत आत्मा को दो मिनट मौन धारण कर बैठक समाप्त की गयी ।
बैठक में अमित कुमार , रामकुमार मदान, अनुराग सारस्वत , वीरेन्द्र चौहान, आदि राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी उपस्थित रहे ।


















