बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस की लापरवाही से डेढ़ माह तक मोर्चरी में पड़ा रहा शव,सीएमओ की चिट्ठी के बाद हरकत में आई पुलिस

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क
“ख़बर वही जो हो सही”
🌐 www.airanewsnetwork.com
🖋 रिपोर्ट: अमीन अहमद

ब्रेकिंग न्यूज़ – बिजनौर

पुलिस की लापरवाही से डेढ़ माह तक मोर्चरी में पड़ा रहा शव, सीएमओ की चिट्ठी के बाद हरकत में आई पुलिस

बिजनौर: जनपद के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे एक अज्ञात शव का डेढ़ महीने बाद अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में पुलिस और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ माह पूर्व एक सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। शव को पहचान के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था, लेकिन उसके बाद न तो पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और न ही अस्पताल कर्मचारियों ने इसे संज्ञान में लिया।

घटना तब उजागर हुई जब मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) ने मोर्चरी में लंबे समय से पड़े शव को लेकर पुलिस विभाग को पत्र लिखा। पत्र मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मामले की जांच के बाद जिम्मेदार हेड मोहर्रिर को निलंबित कर दिया है। शव की शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस ने अंततः उसे ‘लावारिस’ घोषित करते हुए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।

यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करता है कि ऐसे मामलों में मानवता और कर्तव्यबोध की क्या स्थिति है?

आईरा न्यूज़ नेटवर्क इस संवेदनशील विषय पर प्रशासन से तत्काल जवाबदेही की मांग करता है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button