उत्तराखंड

राम की बारात नहीं निकली तो राम के साथ राबण भी पंहुचा कोतवाली, सारे पात्र बैठे धरने पर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

ऋषिकेश / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,, ऋषिकेश में राम बरात निकालने की अनुमति नहीं मिलने के कारण बवाल शुरू हो गया है. थाने द्वारा परमिशन नहीं मिलने पर राम और रावण सहित रामलीला के सभी पात्र कोतवाली पहुंच गए. बनखंडी रामलीला में दो पक्षों के विवाद के बाद झगड़ा बढ़ गया. पुलिस प्रशासन के प्रति गुस्सा जाहिर किया. दो पक्षों की लड़ाई थाने पहुंच गई. ऋषिकेश की प्राचीन रामलीला बनखंडी समिति आज सीता स्वयंवर के बाद राम बरात निकालने जा रही थी. लेकिन शहर में राम बरात निकालने की परमिशन पुलिस प्रशासन ने समिति को नहीं दी, जिसके चलते राम रावण सहित सभी पात्र कोतवाली में धरने पर बैठ गए. रामलीला समिति के दो पक्षों में चल रहा विवाद इतना बढ़ गया है कि रामलीला पात्रों को कोतवाली में धरना देते हुए परमिशन की मांग करनी पड़ी. लेकिन अधिकारियों ने नहीं दी.

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button