उत्तराखंड

रामनगर रेलवे प्लेटफार्म 45 दिनों के लिय बंद ,यात्रीगण कृपया ध्यान दें

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रामनगर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,,रामनगर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन के प्लेटफार्म पर होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर 45 दिनों का ब्लाक लिया जा रहा है जिसके चलते रामनगर से संचालित होने वाली विभिन्न रेलगाड़िया पर असर पड़ेगा रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 12. दिसंबर से 25. जनवरी .2024 तक रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली रेलगाड़ियां शार्ट टर्मिनेट और शार्ट ओरिजनेट की जाएगी।
समाचार के अनुसार गाडी स. 12527 (रामनगर-चण्डीगढ़) एक्सप्रेस ट्रेन इस दौरान काशीपुर से संचालित की जाएगी. दिनांक 18.12.2023, 25.12.23, 01.01.24, 08.01.24, 15.01.24, 22.01.24 को काशीपुर से शार्ट ओरिजनेट किया जाएगा। अर्थात रामनगर से काशीपुर के मध्य यह रेलगाड़ी निरस्त रहेगी।
इसके अलावा गाड़ी सं. 22975 बान्द्रा रामनगर JCO दिनांक 14.12.2023,21.12.23, 28.12.23, 04.01.24,11.01.24,18.01.24 को काशीपुर में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा। तथा यह रेलगाड़ी रामनगर की जगह काशीपुर से चलाई जाएगी
गाडी स. 22976 रामनगर बान्द्रा JCO दिनांक 15.12 2023, 22.12.23, 29.12.23, 05.01.24, 12.01.24, 19.01.24 को काशीपुर से शार्ट ओरिजनेट किया जाएगा
05367 मुरादाबाद-रामनगर को दिन सोम, गुरू एवं शनिवार नोटः- को काशीपुर में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
गाडी सं. 22976 बान्द्रा रामनगर में आगे तथा पीछे के 03-03 कोचों में वाटरिंग कार्य लालकुआँ स्टेशन पर कराया जाएगा तथा शेष बीच के 12 कोचों में वाटरिंग कार्य काशीपुर स्टेशन पर पूर्ण कराने के उपरान्त रेक को प्लेटफार्म लाइन से हटाकर यार्ड में स्टेबल किया जाएगा तथा साफ-सफाई का कार्य भी काशीपुर में किया जाएगा।
गाड़ी सं. 12527/12528 चण्डीगढ़-रामनगर-चण्डीगढ़ के इम्प्टी रेक को रामनगर से हटाकर काशीपुर या हेमपुर इस्माइल स्टेशन पर मंगलवार से रविवार तक स्टेबल किया जाएगा तथा रविवार को प्रातः पिट अनुरक्षण हेतु रामनगर लाया जाएगा।
05367 मुरादाबाद-रामनगर के इम्प्टी रेक को को दिन सोम, गुरू एवं शनिवार को काशीपुर से गाड़ी सं. 15056/25035 के पश्चात रामनगर लाया जाएगा

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button