राधा कृष्ण बने बच्चों ने मोहा मन।

राधा कृष्ण बने बच्चों ने मोहा मन।
आर आर पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पवन पर धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें राधा कृष्ण बनकर आए नन्हे-मुन्ने बच्चों का सौंदर्य देखते ही बन रहा था। विद्यार्थियों ने रेप वाक,डांस और अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। सीनियर विद्यार्थियों द्वारा कालिया दमन पर नित्य नाटिका पेश की गई, जिसमें देखो कालिया के फन पर नाचे कन्हैया की प्रस्तुति सर्वाधिक रोचक रही। विद्यालय के बच्चे लक्ष्य गुर्जर, धनविका चौहान, अन्विक, गिरीश, दिव्यांश, इशिका, बिहान, लव्य प्रांजल, हर्षिका, लव्यम ने कृष्ण राधा से जुड़े गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इस पर हर कोई ताली बजाने के लिए मजबूर हो गया । नन्हे-मुन्ने बच्चों की ओर से एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म लोक कल्याण के लिए हुआ था। बाल्य रूप में ही उन्होंने आसुरी शक्तियों को परास्त किया। श्री कृष्ण ने निरक्षर गोपियों को ब्रह्म संबंध से जोड़कर आदर भाव दिया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर स्कूल में इस आयोजन का मकसद बच्चों को धार्मिक और सांस्कृतिक जानकारी देना है। इस अवसर पर रीना रानी, वंशिका राजपूत, पारुल चौहान, शिखा चौधरी, अलका चौहान, भीष्म त्यागी, रूबिना अंजुम,मोनिका सिसोदिया, नेहा सैफी,आदि उपस्थित रही।
रिपोर्टर विकास सिंह


















