रांची-झारखण्ड

रांची विश्वविद्यालय के लीगल स्टडीज में एबीवीपी की नई इकाई का हुआ गठन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रांची विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में एबीवीपी के नूतन इकाई का हुआ गठन, यश चौरसिया अध्यक्ष एवम रिया कुमारी मंत्री बनाये गए

रांची : गोंडवाना की रानी दुर्गावती की 500वीं जन्मजयंती के सुअवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर विचार संगोष्ठी की गई, तत्पश्चात अभाविप के अगले सत्र हेतु नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें यश चौरसिया को इकाई अध्यक्ष एवं रिया कुमारी को इकाई मंत्री का दायित्व दिया गया। वहीं इकाई उपाध्यक्ष के रूप में तुषार दुबे, अंशु राज सिन्हा, आदित्य कुमार, विश्वजीत तिवारी, अमन मंडल, सह-मंत्री संध्या कुमारी, अवंतिका उपाध्याय, सिद्धि सिंह देव, नीरज गुप्ता, सचिन आनंद, जनजातिय कार्य प्रमुख- अनूप कुश, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख-सुमित कौशिक, मीडिया प्रभारी- अतुल वर्मा सोशल मीडिया संयोजक-माधव राव, स्टूडेंट्स फ़ॉर सेवा- वेदांत शेखर, आदर्श प्रेम, रिमझिम पांडे को नवीन दायित्व दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन सभी को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में शैक्षणिक परिसरों में विभिन्न आधारों पर युवाओं को तोड़नें का प्रयास किया जा रहा है, आज हम सभी को संगठित होकर इन देश-विरोधी ताकतों का सामना करते हुए छात्रहित में कार्य करनें की आवश्यकता है, राष्ट्रहित का भाव लेकर काम करने वाली एबीवीपी परिसर में 365 दिन सक्रिय रहते हुए छात्र हीतो के लिए सदैव तत्पर रहेगी जिसमें आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
मौके पर विश्विद्यालय सह-संयोजक अनिकेत सिंह, प्रांत सेवार्थ-विद्यार्थी की टोली के सदस्य अंकित सिंह, ऋतुराज शाहदेव एवम अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button