ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

झोलाछाप के गलत उपचार से मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

झोलाछाप के गलत उपचार से मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग

झोलाछापों के विरुद्ध अभियान चला कर शुरू की कार्रवाई

जनपद मैनपुरी में झोलाछाप डॉक्टरों के गलत इलाज से हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा है। जिसमें झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की गई। विभाग अब शिकायतों के बाद सक्रिय होकर झोलाछापों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई के क्रम झोलाछाप द्वारा घर में अस्पताल बनाकर चारपाईयों पर मरीज को भर्ती कर डेंगू का इलाज कर रहे चिकित्सक के देशी जुगाड़ अस्पताल को चिकित्सा अधीक्षक ने सील कर नोटिस चस्पा किया। नोटिस का जवाब तीन दिन में न देने पर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कहां का है पूरा मामला

मामला बेवर विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर हरी के गांव बागपुर से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी दिनेश शाक्य अपने गांव में अपने नाम का बोर्ड लगाकर उसे पर फार्मासिस्ट लखनऊ यूनिवर्सिटी दर्शाकर अपने घर में चार पाई पर काफी मरीज भर्ती कर देशी जुगाड़ अस्पताल का संचालन कर डेंगू जैसी बीमारी का इलाज कर रहा था। जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने क्या कुछ कहा

जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसी गुप्ता ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर हरी के डॉक्टर मनीष प्रताप सिंह को सौंपी। विभाग द्वारा अवैध अस्पताल पर छापे मार कार्रवाई की गई। छापेमारी की सूचना मिलते ही अस्पताल संचालक दिनेश शाक्य अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। जांच पर पहुंचे अधिकारियों ने अस्पताल को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस का जवाब 3 दिन में उपलब्ध कराने के लिए आदेशित किया गया है। मामले पर जानकारी देते हुए आरसी गुप्ता ने बताया नोटिस के जवाब के बाद चिकित्सा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button