रद्दी के गोदाम में लगी भयंकर आग ,अग्निशमन ने मुश्किल से पाया काबू,

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, दिनांक 18-02-2024 को फायर स्टेशन काशीपुर में सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सरवर खेड़ा मुरादाबाद रोड काशीपुर में एक रद्दी के गोदाम में आग लगी है।
सूचना प्राप्त होते ही fsso श्री गोविंद राम के नेतृत्व में दो फायर यूनिट घटनास्थल के रवाना हुई घटनास्थल पहुंच कर देखा कि आग कबाड़ की रद्दी के गोदाम में लगी थी जिस पर तत्काल फायर यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन से दो होज लगाकर पंपिंग कर आग बुझाने आरंभ किया तथा आग को उलट पलट कर रुक रुक पंपिंग कर आग पर पानी डालकर आग को कंट्रोल में किया तथा वाहन में पानी समाप्त होने पर हाई प्रेशर पंप से एक होजरील लगाकर पंपिंग कर आग पर पानी डाला गया तथा लगातार पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया आग से कोई जनहानि नहीं हुई
फायर यूनिट में सम्मिलित कर्मचारी निम्नलिखित है लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट,लीडिंग फायरमैन खीमानंद, चालक संदीप शर्मा फायरमैन अर्जुन सिंह फायरमैन पुष्कर सिंह फायरमैन अमरीश कुमार


















