काशीपुर-उत्तराखण्ड़

कांग्रेसियों के खाते हुए फ्रीज तो कार्यकर्ता बैठे धरने पर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,
दिनांक 17 2 2024 को उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश अनुसार महानगर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी काशीपुर मुशर्रफ हुसैन जी के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं अखिल भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी के बैंक खातों को फ्रीज (सीज) करने पर महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर ने आक्रोश व्यक्त किया। जिसके विरोध में आयकर कार्यालय काशीपुर में महानगर कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताया है। महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा है कि मोदी सरकार के द्वारा बिना किसी कारण के जो कांग्रेस कमेटी के बैंक खातों को फ्रीज किया गया है इसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध करती है।
जिसमें सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं युवा कांग्रेस, एन एस सी आई, महिला कांग्रेस, इत्यादि सभी प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button