युवती की पीठ पर पत्थर बांधकर तालाब में गया फेंका

आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्योहारा
स्योहारा। बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के ग्राम मलकपुर के करीब तलाब मे महिला का शव मिलने से गांव मे सनसनी फैल गयी थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे निरीक्षक अपराध राजेश कुमार सिंह व हल्का प्रभारी महेन्द्र सिंह नागर ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। चेहरा खराब होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव का पंचायत नवा भरकर पीएम के लिए भेज दिया था। बताया जा रहा कि युवती की पीठ पर पत्थर बांधकर तलाब मे डाला गया था। लेकिन अधिक वर्षा से तलाब मे उफान आने के कारण शव का पता चल पाया। जिससे ये तो साफ है कि युवती की हत्या हुई है। युवती का चेहरा बुरी तरह से खराब था जिससे शव कई दिनों का प्रतित हो रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया युवती के शव की शिनाख्त नीलू उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्री कल्याण निवासी मलकपुर के रूप में हुई है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह पता चलेगी।


















