तमाम प्रयासों के बाद भी नही बच पाई युवक की जान

आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्योहारा जिला बिजनौर
स्योहारा। बीती शाम ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित रामगंगा पुल पर पर उस समय सनसनी मच गई जब गंगा नदी में नहाने उतरे युवकों में से एक युवक डूबने लगा। जिसकी चीख पुकार सुनकर उधर से गुज़र रहे पूर्व चेयरमैन हाजी अख़्तर जलील के पुत्र अमन अख़्तर व उनके साथ नज़र, सुफियान, फैजी, शेज़ी, शारूख ,खुर्रम आदि ने बिना देर किए अपनी जान को जोखिम में डालकर युवक को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और सभी साथी युवक को निकालने में सफल रहे व तुरन्त युवक को अपने वाहन में डालकर डॉक्टर के ले कर गए। लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक की पहचान टांडा बेरखेड़ा। निवास लवली (19) पुत्र रणवीर सिंह के रूप में हुई जो कि छात्र है और शाम अपने दोस्तों के साथ पुल पर घूमने आया था, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया व बिना किसी के कार्यवाही के उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। लेकिन जान बचाने की कोशिश करने वाले अमन अख़्तर व तमाम युवाओं की खूब तारीफ हो रही है।


















