बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश

भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति एवं फसल की क्षति के आकलन हेतु किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद बिजनौर आईरा न्यूज नेटवर्क से विकास अग्रवाल
बिजनौर।
जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने राजकीय कृषि बीज संवर्धन प्रक्षेत्र, कादराबाद, अफजलगढ़ का भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति एवं फसल की क्षति के आकलन हेतु निरीक्षण किया।

जनपद में हो रही भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति एवं फसल की क्षति के आकलन हेतु शुक्रवार को राजकीय कृषि बीज संवर्धन प्रक्षेत्र, कादराबाद, अफजलगढ़ का निरीक्षण किया। जिसमें कई खेतो में अधिक जलभराव होने के कारण धान रोपाई का कार्य नहीं हो पा रहा है। जिस के क्रम में प्रक्षेत्र अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि तत्काल पानी की निकासी करते हुए धान बुवाई का कार्य अतिशीघ्र पूरा कराया जाय साथ ही कुछ खेतो में धान रोपाई का कार्य चलता पाया गया तथा श्रमिकों के साथ स्वयं जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया व लिपिक रजत चौधरी ने भी धान रोपाई का कार्य किया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button