बिजनौर-उत्तरप्रदेश

मेडिकल काॅलेज में तत्काल महात्मा विदुर की प्रतिमा स्थापित कराने के निर्देश-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


मेडिकल काॅलेज में तत्काल महात्मा विदुर की प्रतिमा स्थापित कराने तथा एकेडमिक भवन एवं उसके सामने बनने वाली वाटिका को 15 अक्टूबर से पूर्व तैयार कराने के लिए जन शक्ति (मैन पॉवर) को बढ़ाने और आवश्यकता के अनुसार साइट स्टॉफ में भी वृद्वि के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कार्यदायी संस्था के निदेशक को दिए निर्देश

BIJNOR- 26 AUGUST, 2023

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने महात्मा विदुर के नाम से बनने वाले मेडिकल काॅलेज में तत्काल उनकी प्रतिमा स्थापित कराने तथा एकेडमिक भवन एवं उसके सामने बनने वाली वाटिका को यथाशीघ्र तैयार कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था के डायरेक्टर को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इसी के साथ मेडिकल काॅलेज की एप्रोच रोड एवं मडिकल परिसर की सड़कों को भी 15 अक्टूबर,23 से पूर्व पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि भवन में प्लंबरिंग एवं विद्युत फिटिंग का कार्य और उसकी सामग्री में गुणवत्ता की उच्चता का ध्यान रखा जाए और किसी भी रूप में कम स्तर की सामग्री कार्यां में प्रयोग में न लाई जाए तथा भवन के किसी भी भाग में पानी की लीकेज न हो सके।
जिलाधिकारी श्री मिश्रा आज पूर्वाहन 11ः30 बजे महात्मा विदुर मेडिकल काॅलेज निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिए कि मेडिकल काॅलेज परिसर में किसी भी अवस्था में पानी का जमाव नहीं होना चाहिए, इसके लिए परफेक्ट ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी भवन में पानी की सप्लाई में अवरोध न पाया जाए। उन्होंने पुनः निर्देश दिए है कि मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने और निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के लिए जन शक्ति (मैन पॉवर) को बढ़ाएं और आवश्यकता के अनुसार साइट स्टॉफ में भी वृद्वि की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित समयावधि में शैक्षिक सत्र शुरू करने के लिए क्लास रूम, लैब, गल्र्स एंव ब्यॉयज हॉस्टिल्स सहित कैम्पस के अन्य कार्य माह जूलाई के अंत तक शत प्रतिशत रूप से पूरा करना सुनिश्चित करें तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता एंव लापरवाही न बरतें।
इस अवसर पर कार्यदायी संस्था के डायरेक्टर अटोले, डिप्टी डायरेक्टर नवनीत कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर धर्मेश पटेल, अधिशासी अभियंता लोनिवि बिजनौर, प्रधानाचार्य डा0 उर्मिला, सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button