तहसीलदार सभी लेखपालों एवं राजस्व अधिकारियों को थाना समाधान दिवस के अवसर पर भूमि विवाद सहित अन्य संबंधित रजिस्टर लाना सुनिश्चित कराएं,शिकायतों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि प्राप्त करने के बाद ही शिकायत को निस्तारित पंजिका में दर्ज करें-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा

तहसीलदार सभी लेखपालों एवं राजस्व अधिकारियों को थाना समाधान दिवस के अवसर पर भूमि विवाद सहित अन्य संबंधित रजिस्टर लाना सुनिश्चित कराएं, शिकायतों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि प्राप्त करने के बाद ही शिकायत को निस्तारित पंजिका में दर्ज करें-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 26 AUGUST, 2023
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज थाना किरतपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार नजीबाबाद को निर्देश दिए कि सभी लेखपालों एवं राजस्व अधिकारियों को थाना समाधान दिवस के अवसर पर भूमि विवाद सहित अन्य संबंधित रजिस्टर लाना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि भूमि विवाद मामलों की जांच के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से भौतिक सत्यापन के लिए जाएं और यथा सम्भव विवाद का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि प्राप्त करने के बाद ही शिकायत को निस्तारित पंजिका में दर्ज करें।
उन्होंने शिकायतों की गुणवत्ता की जांच के लिए श्रीमती रामकली ग्र्राम चतरपुर भोज, जिन्होंने अपने मकान पर पड़ोसियों द्वारा कब्जे की शिकायत की थी, से फोन पर शिकायत के निस्तारण की जानकारी प्राप्त की, जिसपर बताया गया कि शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ है। उनकेे द्वारा उक्त सम्बन्ध में संबंधित लेखपाल एवं कानूनगो से जानकारी करने पर बताया गया कि श्रीमती रामकली वृद्व महिला है, जिनका आवास प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत बनाया गया है, परन्तु उनके पडोसियों द्वारा उनके मकान को नुक़सान पहुंचाया है। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्यवाही करें और सुनिश्चित करें कि वृद्व महिला एवं उनके मकान को कोई क्षति न होने पाए।
इस अवसर पर उनके सम्मुख शिकायतकर्ता ग्राम जीवन सराय निवासी शमशाद पुत्र अब्दुर्रशीद द्वारा शिकायत की गई कि उनकी भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि एक टीम बना कर विवादित स्थान का मौके पर मुआयना कर विवाद को निस्तारित कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि छोटे-मोटे विवाद गांव में ग्राम प्रधानों के साथ खुली बैठकों का आयोजन कर आपसी सहमति के आधार पर निस्तारित कराने का प्रयास करें ताकि छोटे-छोटे विवाद बड़ा रूप धारण न कर पाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार बहुत से विवाद स्वतः ही समाप्त हो जाएंगे और दूसरे ग्रामों के लिए भी प्रेरक बनेंगे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, तहसीलदार नजीबाबाद सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।


















