काशीपुर-उत्तराखण्ड़

मृतक अर्पित की पत्नी रूपाली ने अनूप अग्रवाल को बताया पति की हत्या में साजिशकर्ता

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड,,, चामुंडा बिहार निवासी अर्पित अग्रवाल की आठ वर्ष पूर्व हुई हत्या की सीबीआई जांच की मांग उसकी पत्नी ने की है। रूपाली अग्रवाल ने अपने पति की हत्या के पीछे अनूप अग्रवाल की साज़िश बताई। हालांकि यहां यह बता दें कि इस मामले में हुई एक एस आई टी जांच में अनूप अग्रवाल को क्लीन चिट दी जा चुकी है। अब रूपाली अग्रवाल के लगाये गये आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो जांच का विषय है। अनूप अग्रवाल पर उनके ही एक अन्य रिश्तेदार प्रतीक अग्रवाल की ओर से भी दो दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आज यहां जारी एक लिखित बयान में रूपाली अग्रवाल ने कहा है कि 17 जून 2014 को उनके पति अर्पित अग्रवाल की हत्या हुई थी। रूपाली के मुताबिक उसके पति की हत्या की जांच के मामले को अनूप अग्रवाल द्वारा आगे नहीं बढ़ने दिया गया। जिस वजह से आज तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। बयान में रुपाली अग्रवाल ने अपने पति अर्पित अग्रवाल की हत्या में पति के तयेरे भाई अनूप अग्रवाल की साज़िश का आरोप लगाया है।

रूपाली के मुताबिक आज वह अपनी बात बताने का साहस जुटा रही है। मुझे ख़ौफ़ के कारण आज तक न्याय नहीं मिल पाया है। 17 जून 2014 को मेरे पति अर्पित अग्रवाल की हत्या के संबंध में हुई प्रथम एस आई टी जाँच की रिपोर्ट भरसक प्रयासों के बावजूद आज तक उपलब्ध नहीं हो पायी है।

रूपाली अग्रवाल का कहना है कि दोबारा हुई एस आई
टी जाँच में भले ही अनूप अग्रवाल व उसके परिवार को क्लीन चिट मिल गई हो परंतु फिर भी उक्त घटना में अनूप अग्रवाल
एवं परिवार की भूमिका संदेह के घेरे में है। यदि ऐसा नहीं है तो फिर अनूप अग्रवाल जांच से क्यों भागते रहे? साथ ही मेरे
द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री से कराए गए सी बीआई जांच के आदेश गायब हो जाने में भी अनूप अग्रवाल व उसके परिवार की भूमिका संदेह के घेरे में है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button