ब्रेकिंग न्यूज़मुरादाबाद-उत्तरप्रदेश

मोमिन कॉन्फ्रेंस एक धर्मनिरपेक्ष संगठन,जो भी राजनीतिक संगठन मुसलमानों की भागीदारी तय करेगा हम उसके साथ- राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मोमिन कॉन्फ्रेंस एक धर्मनिरपेक्ष संगठन,जो भी राजनीतिक संगठन मुसलमानों की भागीदारी तय करेगा हम उसके साथ- राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी


मुरादाबाद– आल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस (पश्चिमी उत्तरप्रदेश) की एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन दिल्ली रोड गुलाब रिसार्ट स्टूडियो में सम्पन हुआ।
जिसमे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से आये मोमिन कॉन्फ्रेंस के पद्गाधिकारियो ने बिरादरी की सामाजिक,आर्थिक,व राजनीतिक स्थित पर अपने अपने विचार रखे
प्रोग्राम की अध्यक्षता उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हसन ने आरिफ की
सम्मेलन मे अंसारी बिरादरी के नव निर्वाचित विधायकों,चैयरमैन,व सभासदों को सम्मानित किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी ने कहा कि मोमिन कॉन्फ्रेंस एक सेक्युलर संगठन है जो भी पार्टी मुसलमानों को सत्ता में भागीदारी देगी हम उसके साथ है। फ़िरोज़ अंसारी ने संगठन द्वारा अब तक किये गए मुसलमानों के लिए कार्यो पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने सभी लोगो से अपील की उत्तरप्रदेश मे संगठन को मजबूत कर प्रदेश अध्यक्ष हसन आरिफ को मजबूत करे।
वही सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हसन आरिफ ने दूर दूर के जिलों से आये सभी लोगो का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दूसरे प्रदेशों की तरह बहुत जल्द उत्तरप्रदेश में मोमिन कॉन्फ्रेंस संगठन को मजबूत किया जाएगा।
प्रोग्राम को इमरान अंसारी ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष, पूर्व विधायक यूसुफ अंसारी, चैयरमैन इक़बाल अंसारी,आदि लोगो ने संबोधित किया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button