नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

मुश्किल समय में जरूरतमंदों की करो मदद । शहजाद मलिक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मुश्किल समय में जरूरतमंदों की करो मदद । शहजाद मलिक

ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (आईरा )के जिला संयोजक शहजाद मलिक व समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि माहे रमजान हर लम्हा खैरो बरकत भलाई से भरा होता है इसमें जकात में फितरों का सिलसिला जारी रहता है यह महीना दूसरों के काम आने और सदका वह खैरात करने तथा मग फिरत हासिल करेने व गुनाहों को खत्म करने का है इस मुबारक महीने में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं रमजान उल मुबारक का महीना अल्लाह के साथ मजबूत ताल्लुक कायम करने का महीना है बरकतों वे रहमतों के इस महीने की खास इबादत रोजा है जिसे रखकर मुसलमान तक वे की नेमत हासिल करते हैं जिसकी रातों को तरावीह नमाज़ अदा की जाती है रमजान का महीना ज्यादा से ज्यादा नेकी कमाने का महीना है शहजाद मलिक ने कहा है कि इस समय हमारा मुल्क कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है ऐसे मुश्किल वक्त में अपने जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जाए चाहे वह किसी भी धर्म का क्यों ना हो हमारे रसूल सल्लल्लाहू अलेही वसल्लम का फरमान है कि कोई भी अपने पड़ोस में भूखा ना सोए चाहे वह किसी भी धर्म का क्यों ना हो जो लोग इस वक्त मदद कर रहे हैं। हम उनके इस हौसले की सराहना करते हैं शहजाद मलिक ने आगे कहा है कि हैसियत अपने माल पर जकात निकालकर हर मुसलमान पर फर्ज है ध्यान रहे कि जकात के पैसे से मदद करते वक्त किसी की मुफलिसी गुरबत का मजाक ना बनाएं क्योंकि रसूले पाक ने फरमाया कि किसी की गुरबत का मजाक ना बनाया जाए पता नहीं अल्लाह उससे किस बात का इम्तिहान ले रहा है क्योंकि जकात का निकालना खुद को जानमाल की हिफाजत करना है और यह अल्लाह । उसके बंदे के बीच का मामला है शहजाद मलिक ने सभी से लॉक डाउन का पालन करने की अपील करते हुए मास्क लगाने की हिदायत दी और अल्लाह ईश्वर से ज्यादा से ज्यादा दुआ प्रार्थना करने कि । हमारे मुल्क से इस बीमारी का खात्मा हो और हम अपनी हर परेशानी से महफूज रहें।
कुछ जगह देखने को यह भी आया है कि जब शासन प्रशासन लॉकडाउन का पालन करा रहा है और वहां पर लोग प्रशासन को देखकर बाहर से अंदर चले जाते हैं और प्रशासन के जाते ही वे लोग बाहर आ जाते हैं वह शासन प्रशासन को धोखा नहीं दे रहे हैं बल्कि अपने परिवार को धोखा दे रहे हैं इस बात का ध्यान रहे कि शासन प्रशासन का सहयोग करें और लॉक डाउन का पालन करें 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी घर में रहें सुरक्षित रहें सावधान रहें खान-पान का ध्यान रखें।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button