मुख्यमंत्री ने करनाल में होंडा इंडिया फाउंडेशन के इंस्टीच्यूट ऑफ ड्राईविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर का किया उद्घाटन।

सुमरिन योगी
करनाल ,हरियाणा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में होंडा इंडिया फाउंडेशन के पहले इंस्टीच्यूट ऑफ ड्राईविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर का किया उद्घाटन।

करनाल 6 अगस्त, दुर्घटना मुक्त समाज के निर्माण और कार्बनन्यूट्रैलिटि की दिशा में अपने प्रयासों के तहत एक बड़ा कदम उठाते हुए होंडा इंडिया फाउंडेशन ने हरियाणा सरकार के साथ साझेदारी में हरियाणा के करनाल में इंस्टीच्यूट ऑफ ड्राईविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर (आई.डी.टी.आर.) और एक कम्यूनिटी पार्क को तैयार करवाया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को इसका उद्घाटन किया।
इस अवसर पर होंडा इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन आत्सुशी ओगाता, ट्रस्टी विनय डींगरा तथा कत्स्युकी ओजावा, ब्रांड और संचार होंडा मोटर साईकिल और स्कूटर इंडिया के परिचालन अधिकारी प्रभु नागराज तथा सीएसआर कमेटी के सदस्य वी. श्रीधर भी मौजूद थे।


















