वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मालवीय चौराहे के पास चलती इनोवा में लगी आग, राहगीरों में मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी। शहर के व्यस्त इलाके मालवीय चौराहा के पास बुधवार को एक चलती इनोवा कार में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना लंका थाना क्षेत्र में हुई, जहां कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि समय रहते कार में सवार लोग बाहर निकल गए और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मालवीय चौराहे के पास चलती इनोवा में लगी आग, राहगीरों में मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

इनोवा कार हैदराबाद गेट की ओर से रविंद्रपुरी की तरफ जा रही थी। जब वाहन मालवीय चौराहे के पास पहुंचा, तभी अचानक कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए कार में सवार लोगों ने तुरंत वाहन रोक दिया और बाहर निकलकर आसपास मौजूद लोगों को आवाज लगाई।

मालवीय चौराहे के पास चलती इनोवा में लगी आग, राहगीरों में मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

घटना स्थल पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पानी की व्यवस्था की और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही देर में कई लोग मौके पर पहुंच गए और सभी के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो कार पूरी तरह जल सकती थी और आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंच सकता था।

मालवीय चौराहे के पास चलती इनोवा में लगी आग, राहगीरों में मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

आग लगने की घटना के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में लंका थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लगने की बात सामने आ रही है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि आग से वाहन के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button